जेवर व नकदी ले जाने वाले को चार घंटे में पकड़ा उदयपुर पुलिस ने

उदयपुर। पुलिस Udaipur Police ने डेढ लाख रुपए के जेवरात व नकदी चोरी के मामले का चार घण्टे में खुलासा किया है।

उदयपुर के एसपी विकास शर्मा ने बताया कि थाना सवीना में डेढ लाख के जेवरात व नकदी चोरी करने के मामले का पर्दाफाश कर आरोपी राजेश माथुर को गिरफ्तार कर प्रकरण का माल बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि 30 जुलाई को प्रार्थिया कोमल खण्डेलवाल निवासी आर केपुरम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि किसी अज्ञात बदमाश द्वारा मेरे किराये के कमरे में घुसकर अलमारी का ताला तोडकर सोने के जेवरात व नकद राशि चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 330/2022 धारा 454, 380 भादस दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर ठाकुर चन्द्रशील व पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व श्रीमती शिप्रा राजावत के सुपरविजन में थानाधिकारी रविन्द्र चारण की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चार घंटे के अन्दर प्रकरण में राजेश माथुर निवासी लाल मगरी कच्ची बस्ती, सवीना, उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण का माल मशरूका जेवरात व नकदी को बरामद किया गया। टीम में फतह सिंह, अखिलेश्वर, जितेन्द्र दीक्षित, लालूराम आदि शामिल थे।

  • Related Posts

    इनरव्हील क्लब दिवस ने कृष्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया

    उदयपुर। इनरव्हील क्लब दिवास की सभी सखियों ने मिलकर कृष्ण महोत्सव पर भजन कीर्तन पर झूम कर आनंद लिया।क्लब की फाउंडर रेखा भाणावत ने बताया कि इस अवसर पर भगवान…

    इंटरव्यू : पद्मश्री ओडिसी नृत्यांगना रंजना गौहर ने कहा कला मनुष्य को अच्छा इंसान बनाती है

    विनय सोमपुरा उदयपुर। विश्वविख्यात ओडिसी नृत्यांगना पद्मश्री रंजना गौहर का मानना है कि कला व्यक्ति को अच्छा इंसान बनाने में सहायक है, इसलिए हर व्यक्ति को कला से किसी न…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

    • August 28, 2024
    • 10 views
    पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

    राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

    • August 27, 2024
    • 12 views
    राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

    इनरव्हील क्लब दिवस ने कृष्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया

    • August 27, 2024
    • 13 views
    इनरव्हील क्लब दिवस ने कृष्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया

    जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

    • August 26, 2024
    • 11 views
    जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

    सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर बोले कार्यकर्ता के रुप में कार्य शुरू किया और आज भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही

    • August 25, 2024
    • 14 views