राज्य का प्रथम रेप्टाइल हाउस बनेगा उदयपुर में

उदयपुर। जैविक उद्यान सज्जनगढ़ में बनने वाले राज्य के प्रथम रेप्टाईल हाउस का शिलान्यास श्रम सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
इस अवसर पर, विषिष्ठ अतिथि मुख्य वन संरक्षक आर.के.सिंह व आर.के.जैन रहे। अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर रेप्टाइल हाउस निर्माण की आधारशिला रखी। मुख्य वन संरक्षक आर.के.जैन ने बताया कि जैविक उद्यान सज्जनगढ़ में रेप्टाईल हाउस बनने से यहां आने वाले पर्यटकों को रेप्टाईल्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी जो यह नया आकर्षण का केन्द्र होगा।
यहां विभिन्न प्रजातियों के सरीसृप यथा रसेल वाईपर, कॉमन कैट स्नैक, रेट स्नेक, कॉमन सेण्डबुआ, कील बैक, ट्रिन्केट स्नेक, कॉमन करेट आदि के पृथक-पृथक चेम्बर्स बनाए जाएंगे। एक चेम्बर स्टार टोरटोइज़ के लिए तैयार किया जाएगा। इस पर 1.91 करोड़ रूपये खर्च हांगे।
उप वन संरक्षक, वन्यजीव उदयपुर ने बताया कि उक्त राशि सज्जनगढ़ से प्राप्त आय के अंश में जू ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराई गई है। यहां रेप्टाईल्स से सम्बंधित बोर्ड भी डिस्प्ले किए जाएंगे ताकि आमजन को सांपो से सम्बंधित जानकारी प्राप्त हो सकेगी। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी अजय सुगनाराम जाट, अरूण कुमार, डी. कुमार शुभम ग्रीन पीपल सोसायटी सदस्य सुहेल मजबूर, प्रताप सिंह चुण्डावत, स्थानीय पार्षद गिरीश भारती आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

उदयपुर. मानसून की मेहरबानी उदयपुर पर बरकरार है। अब उदयपुर की​ झीलों को भरने की बारी है। अभी पिछोला झील में एकाएक पानी की आवक हुई है तो अब फतहसागर…

राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

उदयपुर। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट के बाहर रोड पर राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाये।भाजपा प्रदेश प्रभारी की कार को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

  • August 28, 2024
  • 10 views
पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

  • August 27, 2024
  • 12 views
राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

इनरव्हील क्लब दिवस ने कृष्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया

  • August 27, 2024
  • 13 views
इनरव्हील क्लब दिवस ने कृष्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया

जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

  • August 26, 2024
  • 11 views
जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर बोले कार्यकर्ता के रुप में कार्य शुरू किया और आज भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही

  • August 25, 2024
  • 14 views
सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर बोले कार्यकर्ता के रुप में कार्य शुरू किया और आज भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही

इंटरव्यू : पद्मश्री ओडिसी नृत्यांगना रंजना गौहर ने कहा कला मनुष्य को अच्छा इंसान बनाती है

  • August 25, 2024
  • 11 views
इंटरव्यू : पद्मश्री ओडिसी नृत्यांगना रंजना गौहर ने कहा कला मनुष्य को अच्छा इंसान बनाती है