तीर्थयात्रा योजना : तिरुपति दर्शन के लिए रवाना यात्री

जयपुर। प्रदेश की लोकप्रिय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत 7वीं ट्रेन मंगलवार को जयपुर से तिरुपति के लिए रवाना हुई। एक हजार से ज्यादा यात्री इस ट्रेन के जरिए निःशुल्क तिरुपति तीर्थस्थल का भ्रमण करेंगे।

देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने सभी तीर्थ यात्रियों की सुखद यात्रा के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि देवस्थान विभाग द्वारा बुजुर्ग यात्रियों की आरामदायक यात्रा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। पूर्व में गई 6 ट्रेनों से आए यात्रियों से भी फीडबैक लेकर भी व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है।

श्रीमती रावत ने बताया कि 7वीं ट्रेन में 745 यात्री जयपुर से रवाना हुए, जबकि 75 सवाईमाधोपुर से और 260 यात्री कोटा से सवार हुए। उन्होंने बताया कि ट्रेन में ट्रेन प्रभारी, अनुरक्षक और डॉक्टर की टीम हर समय उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा में लॉटरी की मुख्य सूची में चयनित यात्रियों को ही आमंत्रित किया गया था। उनमें से अनुपस्थित रहने वाले यात्रियों के स्थान पर वेटिंग वाले यात्रियों को मौका दिया गया।

श्रीमती रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की बजट घोषणाओं में से एक वरिष्ठ तीर्थजन यात्रा योजना-2022 के तहत प्रदेश के 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों को देवस्थलों का भ्रमण करवाया जा रहा है, इनमें से 18 हजार यात्रियों को ट्रेन से और 2000 यात्रियों को हवाई जहाज से यात्रा करवाई जा रही है।

देवस्थान मंत्री ने कहा कि पिछली छह ट्रेनों में लगभग 5890 वरिष्ठ नागरिक यात्रा कर चुके हैं। बात पिछले 9 वर्षों से संचालित योजना की करें तो अब तक लगभग 98 हजार लोगों को राज्य सरकार निशुल्क यात्रा करवा चुकी है। उन्होंने कहा कि समाज के ऐसे लोग जो ट्रेन या हवाई जहाज से तीर्थस्थलों की यात्रा करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए राज्य सरकार यह अनूठी योजना लाई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में इस योजना के लिए 13 करोड़ से बजट बढ़ाकर 30 करोड़ और यात्रियों की संख्या को भी 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार किया गया है। तीर्थयात्रा में 14 धार्मिक स्थलों रामेश्वरम-मदुरई, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वैष्णोदेवी-अमृतसर, प्रयागराज-वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, सम्मेदशिखर-पावापुरी, उज्जैन-ओंकारेश्वर, गंगासागर कोलकाता, कामाख्या गुवाहाटी, हरिद्वार-ऋषिकेश, बिहार शरीफ एवं वेलनकानी चर्च तमिलनाडु को शामिल किया गया है।

ट्रेन की रवानगी के अवसर पर राज्य स्तरीय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा समिति के सदस्य श्री वीरेन्द्र पूनिया, श्री प्रताप सिंह राजपुरोहित सदस्य एवं देवस्थान विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

उदयपुर। जन्माष्टमी पर सोमवार को बड़गांव क्षेत्र में स्थित वामेश्वर महादेव मंदिर (पालड़ी महादेव) पर पारंपरिक मेला लगा। मेले में बड़गांव की गवरी खास आकर्षण का केंद्र रही। अरावली की…

बच्चों ने भरे स्वतंत्रता के रंग

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर पन्ना की ओर से आयोजित किड्स ड्राइंग कंपीटीशन में 123 बच्चों ने भाग लिया।क्लब अध्यक्ष कुणाल भटनागर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

  • August 28, 2024
  • 10 views
पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

  • August 27, 2024
  • 12 views
राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

इनरव्हील क्लब दिवस ने कृष्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया

  • August 27, 2024
  • 13 views
इनरव्हील क्लब दिवस ने कृष्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया

जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

  • August 26, 2024
  • 11 views
जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर बोले कार्यकर्ता के रुप में कार्य शुरू किया और आज भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही

  • August 25, 2024
  • 14 views
सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर बोले कार्यकर्ता के रुप में कार्य शुरू किया और आज भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही

इंटरव्यू : पद्मश्री ओडिसी नृत्यांगना रंजना गौहर ने कहा कला मनुष्य को अच्छा इंसान बनाती है

  • August 25, 2024
  • 11 views
इंटरव्यू : पद्मश्री ओडिसी नृत्यांगना रंजना गौहर ने कहा कला मनुष्य को अच्छा इंसान बनाती है