जयपुर। राज्य के आगामी बजट 2022-2023 के लिए नागरिकों, संगठनों आदि से वित्त विभाग द्वारा 15 जनवरी, 2022 तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अखिल अरोरा ने बताया कि राज्य के विकास में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए राज्य के आगामी बजट 2022-2023 के लिए नागरिक, संगठनों आदि से 15 जनवरी 2022 तक सुझाव आमंत्रित किए गए है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि राज्य के बजट संबंधी सुझाव वित्त विभाग की वेबसाईट https://finance.rajasthan.gov.in पर जाकर दर्ज करवा सकते हैं । उन्होने बताया कि राज्य के आगामी बजट 2022-2023 हेतु अपने सुझाव 15 जनवरी 2022 तक दर्ज करवा सकते हैं।
पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी
उदयपुर. मानसून की मेहरबानी उदयपुर पर बरकरार है। अब उदयपुर की झीलों को भरने की बारी है। अभी पिछोला झील में एकाएक पानी की आवक हुई है तो अब फतहसागर…