भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी-बोले कांग्रेस सरकार ने 5 साल में सिर्फ वादे और नारे ही दिए

उदयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की देश में ₹2 की कमी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान में पेट्रोल–डीजल पर दो प्रतिशत वेट कम करने व राज्य कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप एस पुरी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी मीडिया सेंटर पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किया जनता से एक और वादा पूरा किया। मुख्यमंत्री भजन लाल एक के बाद एक जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह निर्णय मोदी की गारंटी एवं भाजपा की डबल इंजन सरकार के साथ राजस्थान को अग्रणी बनाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपनी सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर 2% वेट कम किया है और कीमतों में विसंगतियों को भी दूर किया है, जिससे अलग-अलग जिलों में कीमतों में बड़ा अंतर नहीं रहेगा। राज्य कर्मचारियों का 4% महंगाई भत्ता बढ़ाया है, इससे आठ लाख कर्मचारियों को और 4 लाख 40 हजार पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।

पेपर लीक मामले पर 63 आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई का अपना वादा निभाया। अपराधों पर नियंत्रण के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स कुशलता से काम कर रही है, जिससे अपराधों पर नियंत्रण हुआ है। प्रत्येक विधानसभा में 3 करोड़ की सड़कों की स्वीकृति प्रदान कर जनता को राहत दी है। बिजली में 1,60,000 करोड़ का एमओयू किया है। इससे प्रदेश में बिजली सर प्लस रहेगी, बाहर से खरीदनी नहीं पड़ेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मात्र 3 महीने में ईआरसीपी, यमुना जल समझौता सहित अनेक ऐसे निर्णय जो ऐतिहासिक हैं, करके भजनलाल सरकार ने जनहित में कार्य किया है। जनहित के इन निर्णय पर मैं प्रदेश की जनता से आग्रह करता हूं कि 25 में से 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जिताकर इस विकास के क्रम को अनवरत जारी रखें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा पूर्व की कांग्रेस सरकार ने 5 साल जनता को सिर्फ वादे और नारे ही दिए। इसके विपरीत प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने सत्ता में आते ही वो काम लिए जो कांग्रेस कई सालों में भी नही कर पाई।
इस अवसर पर इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं संवाद प्रभारी दामोदरलाल अग्रवाल सह प्रभारी नाहर सिंह जोधा राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक इंद्रमल सेठिया भाजपा जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा,सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, उप महापौर पारस सिंघवी शहर जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़ पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल आईटी के प्रदेश समन्वयक यशवंत मंडावरा सोशल मीडिया प्रदेश सहसंयोजक मोहित सनाढ्य, आईटी के पूर्व प्रदेश सह संयोजक तुषार जिंदल आईटी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Posts

पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

उदयपुर. मानसून की मेहरबानी उदयपुर पर बरकरार है। अब उदयपुर की​ झीलों को भरने की बारी है। अभी पिछोला झील में एकाएक पानी की आवक हुई है तो अब फतहसागर…

राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

उदयपुर। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट के बाहर रोड पर राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाये।भाजपा प्रदेश प्रभारी की कार को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

  • August 28, 2024
  • 10 views
पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

  • August 27, 2024
  • 12 views
राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

इनरव्हील क्लब दिवस ने कृष्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया

  • August 27, 2024
  • 13 views
इनरव्हील क्लब दिवस ने कृष्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया

जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

  • August 26, 2024
  • 11 views
जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर बोले कार्यकर्ता के रुप में कार्य शुरू किया और आज भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही

  • August 25, 2024
  • 14 views
सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर बोले कार्यकर्ता के रुप में कार्य शुरू किया और आज भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही

इंटरव्यू : पद्मश्री ओडिसी नृत्यांगना रंजना गौहर ने कहा कला मनुष्य को अच्छा इंसान बनाती है

  • August 25, 2024
  • 11 views
इंटरव्यू : पद्मश्री ओडिसी नृत्यांगना रंजना गौहर ने कहा कला मनुष्य को अच्छा इंसान बनाती है