मंत्री खाचरियावास बोले बीजेपी झूठ का जनरेटर है

खाचरियावास ने भाजपा की नीतियों पर बरसते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर जो रवैया अपना रखा है, वह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। केन्द्र सरकार की नीतियों के कारण देश का किसान सड़कों पर सोने को मजबूर है। दो महीने से अधिक जारी प्रदर्शन में हमारे कई किसान मारे गए, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। अब इस आन्दोलन की गूंज विदेशों में भी सुनाई पड़ने लगी है। सरकार ने किसानों को रोकने के लिए नुकीले कीलें तक बिछा दी। भाजपा के लोग देश के किसानों को कमजोर समझने की भूल न करें। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता किसानों के हर दुःख-सुख में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। भाजपा के लोग जनता को भ्रमित करने एवं झूठ बोलने में माहिर है। भाजपा सरकारें जब भी सत्ता में आती है, देश में साम्प्रदायिक सद्भाव के धागे कमजोर टूटने लगते हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी में हर कौम के लोग अपनी बात मंच पर रखते हैं। कांग्रेस पार्टी सभी कौमों की पार्टी है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. गिरिजा व्यास ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों से आज देश की जनता त्राहि माम कर रही है। केन्द्र की गूंगी-बहरी सरकार को जोरदार तरीके से जवाब देना होगा। केन्द्र सरकार ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी है। सरकार ने एक तरीके से अघोषित तानाशाही रवैया अख्तियार कर लिया है, उसके खिलाफ कोई भी बोलेगा तो उसे उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
बैठक को शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल शर्मा, देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला, पूर्व प्रदेश सचिव पंकज कुमाार शर्मा, त्रिलोक पूर्बिया, पूरण मेनारिया, फतहसिंह राठौड़, रियाज हुसैन, अर्जुन राजोरा, गणेश राजोरा, नजमा मेवाफरोश, बाबूलाल जैन, दिनेश श्रीमाली, सिद्धार्थ सोनी,निवर्तमान कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने भी सम्बोधित किया।

Related Posts

साउथ दिल्ली की आरती को उदयपुर में शमशान पर जलाने वाला बॉयफ्रेंड ही निकला

उदयपुर. उदयपुर की बड़गांव पुलिस ने 11 फरवरी की रात को मदार गांव के शमसान पर आधी जली एक युवती की मिली लाश के मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस…

उदयपुर में देहलीगेट पर मेहता चैंबर की 22 दुकानों को किया सीज

उदयपुर। नगर निगम द्वारा लगातार यूडी टैक्स वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई लगातार जारी है, एक बार फिर से राजस्व शाखा द्वारा दो प्रतिष्ठानों को सीज किया गया।नगर निगम राजस्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उदयपुर में चंडालिया के मरणोपरांत देहदान संकल्प को परिजनों ने पूर्ण किया

  • April 14, 2025
  • 5 views
उदयपुर में चंडालिया के मरणोपरांत देहदान संकल्प को परिजनों ने पूर्ण किया

भारतीय नववर्ष पर उदयपुर में उमंग, उल्लास और राष्ट्रप्रेम की त्रिवेणी का संगम 

  • March 30, 2025
  • 16 views
भारतीय नववर्ष पर उदयपुर में उमंग, उल्लास और राष्ट्रप्रेम की त्रिवेणी का संगम 

300 नायब तहसीलदारों की डीपीसी कर तहसीलदार बनाया, सरकार का जताया आभार

  • March 30, 2025
  • 17 views
300 नायब तहसीलदारों की डीपीसी कर तहसीलदार बनाया, सरकार का जताया आभार

फील्ड क्लब में वोटिंग शुरू, कौन बैठेगा सेक्रेटरी की कुर्सी पर

  • March 23, 2025
  • 22 views
फील्ड क्लब में वोटिंग शुरू, कौन बैठेगा सेक्रेटरी की कुर्सी पर

IHCL का उदयपुर में ट्री ऑफ लाइफ अमारा रिसॉर्ट एंड स्पा शुरू, देखे तस्वीरों में..

  • March 22, 2025
  • 22 views
IHCL का उदयपुर में ट्री ऑफ लाइफ अमारा रिसॉर्ट एंड स्पा शुरू, देखे तस्वीरों में..

उदयपुर के पत्रकारों ने एडिटर शैलेश व्यास को दी श्रद्धांजलि

  • February 17, 2025
  • 37 views
उदयपुर के पत्रकारों ने एडिटर शैलेश व्यास को दी श्रद्धांजलि