‘अमृत काल’ नही ये ‘विनाश काल’ है – दयाराम परमार

उदयपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की खेरवाड़ा विधानसभा के खेरवाड़ा ब्लॉक और ऋषभदेव ब्लॉक में पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर आज देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा खेरवाड़ा के दोनो ब्लॉक ( खेरवाड़ा एवम ऋषभदेव) कांग्रेस कमेटियों की बैठक ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय खेरवाड़ा एवम ऋषभदेव में संपन्न हुई।

बैठक में खेरवाड़ा विधायक डॉ दया राम परमार ने पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि देश की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। “अमृत काल” का माहौल बनाकर भाजपा वाले देश को गुमराह कर रहे है। आज प्रधानमंत्री देश के हर गली, मौहल्ले और चौराहे पर बड़े – बड़े फ्लेक्स और बैनर लगाकर ये बताते है कि देश के 80 करोड़ लोगों को 5 किलों अनाज मुफ्त मिल रहा है और उनका जीवन इसी से चल रहा है। ये मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। अपने आप को “अमृत काल” कह कर खुद की पीठ थपथपाने वाली भाजपा के लिए ये शर्म की बात है। बार -बार “अबकी बार 400 पार” का नारा देने वाले भाजपा अंदर से डरी हुई है। तभी तो वो ईडी, सीबीआई और देश की संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर रही है। लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता इन सबसे घबराने वाला नही है। केवल नारों और बैनरों में बखान कर अपनी विफलताओं को छुपाना चाहते है।

डॉ परमार ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में मोदी की गारंटी है तो वो युवाओं में बेरोजगारी बढ़ाने की, गारंटी है तो वो किसानों पर अत्याचार करने की, अगर विकास की गारंटी है तो वो सिर्फ अपने अमीर दोस्तो को आगे बढ़ाने की। इसीलिए हमारे पास लोकसभा चुनाव में झूठ और जुमलों की सरकार को उखाड़ फेंकने का मौका है। और हम सभी एक ताकत के साथ लड़ेंगे तो निश्चित ही लोकसभा चुनाव जीतेंगे।

उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार के झूठ का गुब्बारा अब फटने वाला है। “डबल इंजन” की सरकार “डबल अन्याय” कर रही है। राजस्थान की “पर्ची सरकार” पूरी तरफ विफल हो गई है। “पर्ची सरकार” के पास रोज दिल्ली से “पर्ची” आती है तब वो कोई कदम उठाती है। राजस्थान की “पर्ची सरकार” का स्वयं का कोई विजन नही है। राजस्थान में सरकार बने 100 दिन हो गए है लेकिन एक भी जनउपयोगी योजना राजस्थान की सरकार ने राजस्थान को नहीं दी है।

चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाती है। राजस्थान के उपचुनाव में भाजपा ने आचार संहिता की को किनारे कर भाजपा प्रत्याशी को मंत्री बनाया था लेकिन वहां की जनता ने उन्हें विधायक का चुनाव हराकर मोदी सरकार और राजस्थान की “पर्ची सरकार” को स्पष्ट संदेश दे दिया था कि देश में लोकतंत्र से ऊपर कोई नही है। और अब राजस्थान की जनता भी भाजपा के झूठ और जुमलों के गुब्बारे की हवा निकालने को तैयार है। इसका आरंभ उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर दिल्ली भेजने से होगा।

खेरवाड़ा विधानसभा के खेरवाड़ा ब्लॉक और ऋषभदेव ब्लॉक में हुई दोनो बैठकों में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ दया राम परमार और देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी को विश्वास दिलाया की लोकसभा चुनावों में वो विधानसभा चुनाव से भी ज्यादा वोटों से उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को दिलाएंगे।

दोनों बैठक में खेरवाड़ा विधायक डॉ दया राम परमार, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी, प्रदेश कांग्रेस सदस्य जय प्रकाश वानावत, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस महासचिव डॉ महेश त्रिपाठी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वासुदेव परमार, शंकर लाल मेघवाल, खेरवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मीणा, ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष रूप लाल मीणा, कांति लाल पटेल, खेरवाड़ा प्रधान कमला देवी परमार, ऋषभदेव नगर पालिका अध्यक्ष मनीष मीणा, पूर्व उपप्रधान शिव राम मीणा, मंडल अध्यक्ष अमर सिंह परमार, ब्लॉक महासचिव प्रेम कुमार मीणा, नरेंद्र कुमार जैन, चेतन मीणा सहित कई पदाधिकारी एवम वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोनों बैठकों का संचालन उदयपुर देहात जिला संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी ने किया।

Related Posts

पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

उदयपुर. मानसून की मेहरबानी उदयपुर पर बरकरार है। अब उदयपुर की​ झीलों को भरने की बारी है। अभी पिछोला झील में एकाएक पानी की आवक हुई है तो अब फतहसागर…

राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

उदयपुर। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट के बाहर रोड पर राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाये।भाजपा प्रदेश प्रभारी की कार को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

  • August 28, 2024
  • 10 views
पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

  • August 27, 2024
  • 12 views
राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

इनरव्हील क्लब दिवस ने कृष्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया

  • August 27, 2024
  • 13 views
इनरव्हील क्लब दिवस ने कृष्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया

जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

  • August 26, 2024
  • 11 views
जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर बोले कार्यकर्ता के रुप में कार्य शुरू किया और आज भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही

  • August 25, 2024
  • 14 views
सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर बोले कार्यकर्ता के रुप में कार्य शुरू किया और आज भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही

इंटरव्यू : पद्मश्री ओडिसी नृत्यांगना रंजना गौहर ने कहा कला मनुष्य को अच्छा इंसान बनाती है

  • August 25, 2024
  • 11 views
इंटरव्यू : पद्मश्री ओडिसी नृत्यांगना रंजना गौहर ने कहा कला मनुष्य को अच्छा इंसान बनाती है