तिरंगा पाते ही गूंजा ‘जय हिन्द’

उदयपुर। उदयपुर शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आयड़ में शनिवार को उस समय ‘जय हिन्द’, ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज उठे जब आत्म रक्षा के गुर सीखने के दौरान छात्राओं के हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा पहुंचा। आत्मरक्षा के साथ देश भक्ति का जज्बा जुड़ गया और छात्राओं ने राष्ट्र को सशक्त बनाने का संकल्प लेते हुए जय हिन्द के नारों से गगन गुंजा दिया।

उदयपुर शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आयड़ में तिरंगा अभियान के दौरान मौजूद अतिथि।

भारतीय सेवा संस्थान की ओर से 9 अगस्त से शुरू किया गया तिरंगा अभियान चौथे दिन शनिवार को राबाउमावि आयड़ पहुंचा जहां संस्थान की ओर से तिरंगा वितरण के साथ आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी रखा गया।
पुलिस विभाग की लेडी पेट्रोल में शामिल कंचन, विमला, मीर, कुकी ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती अंजली सालवी ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं हैं। अब तो सेना में भी बेटियों का बोलबाला है। इस तरह का प्रशिक्षण और नियमित अभ्यास बेटियों को मजबूत बनाएगा और वे जीवन में किसी भी मुसीबत का सामना करने के लिए हर वक्त खुद को तैयार महसूस करेंगी।

भारतीय सेवा संस्थान के सचिव राजकुमार पालीवाल ने बताया कि शनिवार को आत्मरक्षा प्रशिक्षण व तिरंगा अभियान में उप प्राचार्य राजेन्द्र कुमार कलाल, आशा शर्मा, हिम्मत लाल नागदा, महेश भावसार, मनोहर चौधरी, आनंद लाल चित्तौड़ा, दिनेश कुमार, पूर्णेन्दु गोस्वामी, भगवती कुमावत आदि का सहयोग रहा। शनिवार को छात्राओं-शिक्षकों सहित 350 को तिरंगा वितरण किया गया। अभियान के तहत 4 दिन में 890 झण्डों का वितरण किया जा चुका है। कुल 5100 झंडों का वितरण करने का लक्ष्य है।

उदयपुर शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आयड़ में तिरंगा अभियान के तिरंगा के साथ स्कूली विद्यार्थी।

इस अवसर पर भारतीय सेवा संस्थान की अध्यक्ष पुष्पा मूंदड़ा ने अभियान का उद्देश्य बताते हुए कहा कि आज आधुनिकता की चकाचौंध में नई पीढ़ी सनातन संस्कृति के संस्कारों को भूलती जा रही है। हम नैतिक संस्कारों को खोते जा रहे हैं। व्याभिचार और भ्रष्टाचार से हर कोई त्रस्त है। इन सभी से उबरने के लिए धर्म में दी गई शिक्षाओं को समझने तथा राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों को भी समझकर उनकी पालना करने के लिए संकल्पबद्ध होने की जागरूकता के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।

Related Posts

जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

उदयपुर। जन्माष्टमी पर सोमवार को बड़गांव क्षेत्र में स्थित वामेश्वर महादेव मंदिर (पालड़ी महादेव) पर पारंपरिक मेला लगा। मेले में बड़गांव की गवरी खास आकर्षण का केंद्र रही। अरावली की…

बच्चों ने भरे स्वतंत्रता के रंग

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर पन्ना की ओर से आयोजित किड्स ड्राइंग कंपीटीशन में 123 बच्चों ने भाग लिया।क्लब अध्यक्ष कुणाल भटनागर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

  • August 28, 2024
  • 10 views
पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

  • August 27, 2024
  • 12 views
राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

इनरव्हील क्लब दिवस ने कृष्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया

  • August 27, 2024
  • 13 views
इनरव्हील क्लब दिवस ने कृष्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया

जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

  • August 26, 2024
  • 11 views
जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर बोले कार्यकर्ता के रुप में कार्य शुरू किया और आज भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही

  • August 25, 2024
  • 14 views
सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर बोले कार्यकर्ता के रुप में कार्य शुरू किया और आज भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही

इंटरव्यू : पद्मश्री ओडिसी नृत्यांगना रंजना गौहर ने कहा कला मनुष्य को अच्छा इंसान बनाती है

  • August 25, 2024
  • 11 views
इंटरव्यू : पद्मश्री ओडिसी नृत्यांगना रंजना गौहर ने कहा कला मनुष्य को अच्छा इंसान बनाती है