राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम भाभड़ा का निधन

जयपुर। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष रहे हरिशंकर भाभड़ा का देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने 96 साल की उम्र में जयपुर के रूंगटा अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सीएम भजनलाल शर्मा से लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शोक व्यक्त किया है।
राजस्थान की राजनीति में भाभड़ा बड़ा चेहरा रहे। भैरोंसिंह शेखावत से लेकर वसुंधरा सरकार में वे किसी न किसी पद पर रहे। विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर भी उन्होंने अलग पहचान बनाई।
राजस्थान विधानसभा का आज का भवन उन्हीं के प्रयासों की देन माना जाता है। नई बिल्डिंग के बजट के लिए वे तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत से भी टकरा गए थे। आखिर में सीएम को नई विधानसभा के लिए बजट की घोषणा करनी पड़ी थी।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री हरि शंकर भाभड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि हरिशंकर भाभड़ा राष्ट्रीयता के विचारों से ओतप्रोत संसदीय परंपराओं में गहरी आस्था रखने वाले बिरले राजनीतिज्ञ थे। वह आम जन के प्रति जवाबदेह शासन व्यवस्था और राजनीति में शुचिता के प्रबल पक्षधर थे। उनका निधन अपूरणीय क्षति है। 

राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर भाभड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री हरिशंकर जी भाभड़ा का निधन प्रदेश की अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति थे। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान देने व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Posts

पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

उदयपुर. मानसून की मेहरबानी उदयपुर पर बरकरार है। अब उदयपुर की​ झीलों को भरने की बारी है। अभी पिछोला झील में एकाएक पानी की आवक हुई है तो अब फतहसागर…

राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

उदयपुर। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट के बाहर रोड पर राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाये।भाजपा प्रदेश प्रभारी की कार को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

  • August 28, 2024
  • 10 views
पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

  • August 27, 2024
  • 12 views
राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

इनरव्हील क्लब दिवस ने कृष्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया

  • August 27, 2024
  • 13 views
इनरव्हील क्लब दिवस ने कृष्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया

जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

  • August 26, 2024
  • 11 views
जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर बोले कार्यकर्ता के रुप में कार्य शुरू किया और आज भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही

  • August 25, 2024
  • 14 views
सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर बोले कार्यकर्ता के रुप में कार्य शुरू किया और आज भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही

इंटरव्यू : पद्मश्री ओडिसी नृत्यांगना रंजना गौहर ने कहा कला मनुष्य को अच्छा इंसान बनाती है

  • August 25, 2024
  • 11 views
इंटरव्यू : पद्मश्री ओडिसी नृत्यांगना रंजना गौहर ने कहा कला मनुष्य को अच्छा इंसान बनाती है