भदेसर में बनेगा लोक देवता अमराजी भगत का पेनोरमा, सीएम की घोषणा

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर तहसील के गांव दौलतपुरा (ग्राम पंचायत बागुंड) में लोकदेवता अमरा जी भगत (अनगढ़ बावजी) का पेनोरमा बनेगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पेनोरमा निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

इसमें अमरा जी भगत के द्वारा किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यों को विभिन्न माध्यमों के जरिए दर्शाया जाएगा। यहां पर मुख्य पेनोरमा भवन, सभागार, हॉल, पुस्तकालय, प्रवेश द्वार, छतरी, स्कल्पचर्स, ऑडियो-वीडियो सिस्टम, शिलालेख, विभिन्न आर्ट वर्क सहित अनेक कार्य होंगे।

इस पेनोरमा के लिए जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़ द्वारा आराजी नंबर 366/115 रकबा 1.20 हैक्टर भूमि आवंटित की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के गाडरी समाज और जन भावनाओं के अनुरूप लोकदेवता अमरा जी भगत (अनगढ़ बावजी) पेनोरमा निर्माण की स्वीकृति दी है।

Related Posts

जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

उदयपुर। जन्माष्टमी पर सोमवार को बड़गांव क्षेत्र में स्थित वामेश्वर महादेव मंदिर (पालड़ी महादेव) पर पारंपरिक मेला लगा। मेले में बड़गांव की गवरी खास आकर्षण का केंद्र रही। अरावली की…

बच्चों ने भरे स्वतंत्रता के रंग

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर पन्ना की ओर से आयोजित किड्स ड्राइंग कंपीटीशन में 123 बच्चों ने भाग लिया।क्लब अध्यक्ष कुणाल भटनागर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

  • August 28, 2024
  • 10 views
पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

  • August 27, 2024
  • 12 views
राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की कार पर फेंकी स्याही

इनरव्हील क्लब दिवस ने कृष्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया

  • August 27, 2024
  • 13 views
इनरव्हील क्लब दिवस ने कृष्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया

जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

  • August 26, 2024
  • 11 views
जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर बोले कार्यकर्ता के रुप में कार्य शुरू किया और आज भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही

  • August 25, 2024
  • 14 views
सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर बोले कार्यकर्ता के रुप में कार्य शुरू किया और आज भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही

इंटरव्यू : पद्मश्री ओडिसी नृत्यांगना रंजना गौहर ने कहा कला मनुष्य को अच्छा इंसान बनाती है

  • August 25, 2024
  • 11 views
इंटरव्यू : पद्मश्री ओडिसी नृत्यांगना रंजना गौहर ने कहा कला मनुष्य को अच्छा इंसान बनाती है