

उदयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनिया ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की। कार्यसमिति में उदयपुर जिले से भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश भट्ट, भाजपा नेता युधिष्ठिर कुमावत, बाबूलाल खराड़ी (विधायक) को सदस्य तो चुन्नीलाल गरासिया को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया।